यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका कहना था कि समाज में अशांति फैलाने के लिए इस तरह की पोस्ट डाली गई है। इस पोस्ट को डीन ने फेसबुक पर अमित शाह, नरेंद्र मोदी, पीएमओ इंडिया, योग ऋषि रामदेव, मोहन भागवत, रिपब्लिक भारत को ट्वीट भी किया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट को देखने के बाद लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे लोग जो विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण पद पर बैठे हैं, उनका इस तरह घृणा फैलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनको दंडित किया जाना चाहिए। अधिवक्ता विकास तिवारी ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
'अपनी बात पर कायम हूं'
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के डीन प्रो. विक्रम देव आचार्य ने बताया कि हमने फेसबुक पर वह पोस्ट डाली थी, जिसे ठीक समझता हूं। लोगों की आपत्ति आई तो उस पोस्ट को हटा दिया। मगर मैंने जो लिखा है, वही सच्चाई है। पोस्ट भले ही हटा लिया है लेकिन अपनी बात पर कायम हूं।