फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौतः पति की बेवफाई से तंग महिला ने दी जान, आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने की खुदकुशी

Fri, 24 May 2024 02:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: विवाद के कुछ ही देर बाद मृतका ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्म हत्या कर ली। मृतिका दो पुत्रों की मां बताई जा रही है। पति रामवृक्ष दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता है, जहां दूसरे महिला के संपर्क में आ गया था, जिसे पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन
प्रमिला की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे के चौखंडी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर बीती देर रात करीब 11:00 दिल्ली से गुवाहाटी जा रही राजधानी एक्सप्रेस के सामने एक अज्ञात महिला (45) ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या ली। महिला का शव क्षत विक्षत हो गया घटना की सूचना पर पहुंची जंसा पुलिस महिला के शिनाख्त का घंटों प्रयास किया लेकिन देर रात तक महिला का शिनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


घटना के बाद मृतका का शव रेलवे ट्रैक पर 2 घंटे तक पड़ा रहा, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, क्रॉसिंग बंद होने से जंसा रामेश्वर रोड पर जाम लग गई, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

चौखंडी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के अनुसार, भदोही से वाराणसी जा रही मालगाड़ी को 2 घंटे तक खड़ा करना पड़ा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को महिला की शव मिलने की सूचना पर परेशान परिजन चौखंडी रेलवे स्टेशन के आस-पास पहुंचकर जानकारी ली तो घटनास्थल पर मृतिका का साड़ी पड़ी थी। जीआरपी मंडुवाडीह ने उसकी शिनाख्त की। बतातें चले कि चौखंडी गांव निवासिनी प्रमिला देवी पत्नी रामवृक्ष गुरुवार को देर रात पति के दूसरी पत्नी लाने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन

आर्थिक तंगी से उबकर अधेड़ ट्रेन के आगे कूदा

मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर कुरसातो गांव के सामने स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। बताया जाता है कि जंसा गांव निवासी मनोज प्रजापति (50) वर्ष पुत्र खुशहाल रेलवे फाटक के समीप चाय-पान की दुकान पर शुक्रवार की सुबह चाय पीने गया हुआ था। जहां से अचानक रेलवे ट्रैक की तरफ गया और सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।

ग्रामीणों की मानें तो अधेड़ आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। ग्रामीणों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और मिट्टी का घड़ा एवं कुल्हड़ बनाकर जीवन-यापन करता था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को 6 पुत्रियां हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें