फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः मोमबत्ती जलाकर सोई थी वृद्धा, आग से झुलसकर मौत 

Fri, 19 Mar 2021 06:44 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोही में ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गांव की दलित बस्ती में बृहस्पतिवार की देर रात मोमबत्ती से चारपाई में लगी आग से सो रही वृद्धा की झुलसकर मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। शिवरामपुर गांव निवासी यशोदा देवी (85) बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में गई।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर जलने से घर में बिजली नहीं थी। उसने मोमबत्ती जलाकर रख दिया। नींद आने पर सो गई लेकिन मोमबत्ती बुझाना भूल गई। रात  करीब 11 बजे चारपाई, रजाई- गद्दे ने मोमबत्ती की आग पकड़ ली। कमरे से धुआं निकलते देख उनका लड़का सूर्यबली घर से बाहर आया तो आग को देख शोरगुल मचाया।

चारपाई पर सो रही वृद्धा पैरालिसिस की शिकार होने से बाहर नहीं निकल सकी। ग्रामीणों ने पानी आदि डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। परिवारवालों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल ज्ञानपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां शुक्रवार को भोर में करीब चार बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी ज्ञानपुर एसएन मिश्रा ने कहा कि परिवार वालों ने कोई जानकारी नहीं दी। अस्पताल से महिला की मौत की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें