फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नमो घाट के पास नाव खड़ी करने के लिए विवाद में महिला पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में रोक कर दी धमकी, चार नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट पर नाव की देखरेख करने गई महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। भाजपा महिला मोर्चा सराय मोहाना मंडल अध्यक्ष मंजू साहनी ने गोविंद, अभिषेक, अजय और अन्नु के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है। पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया है कि घाट पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। मंजू साहनी के अनुसार वह अपनी नाव देखने नमो घाट के पास गई थीं। आरोपियों ने उन्हें धमकाया भी।
विज्ञापन


मंजू साहनी का आरोप है कि जिन युवकों ने विवाद किया है उन्होंने कुछ दिनों पहले नमो घाट पर आरती स्थल के सामने अपना बजड़ा लगाने को लेकर घाट के मैनेजर मनीष सिंह की पिटाई कर दी थी। अभिषेक सहित अन्य के खिलाफ आदमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नाविकों का कहना है कि अभिषेक और उसके भाई गोविंद सहित अन्य आरोपी नमो घाट से नाव और बजड़े का संचालन अभी भी कर रहे हैं। पर्यटकों को बिना जेटी के नाव पर चढ़ाया जाता है। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें