फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आम बीनने गई महिला और बालिका पर गिरी बिजली, झुलस गया पूरा शरीर, मौत; तहसीलदार ने किया मुआयना

Sat, 13 Jun 2026 09:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: चकिया क्षेत्र के धनावल कला स्थित वनवासी बस्ती में शनिवार शाम आंधी और बारिश के दौरान आम बीनने गई महिला रूबी (35) और बालिका लक्ष्मी (12) पर आकाशीय बिजली गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। प्रशासन ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
महिला की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: चकिया कोतवाली क्षेत्र के धनावल कला गांव स्थित वनवासी बस्ती में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों तेज आंधी और बारिश के दौरान आम के पेड़ के नीचे शरण लिए हुए थीं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के गोसाईपुर गांव निवासी राजकुमार वनवासी की पत्नी रूबी (35) अपने रिश्तेदारों के यहां धनावल कला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव चुप्पेपुर आई हुई थीं। वहीं चुप्पेपुर निवासी बेचू वनवासी की पुत्री लक्ष्मी (12) शनिवार शाम सिकंदरपुर बाड़ेपर से वापस अपने घर लौट रही थी।

शाम के समय अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी चलने लगी। रास्ते में आम के पेड़ों से फल गिरते देख लक्ष्मी आम बीनने लगी। इसी दौरान रूबी भी वहां पहुंच गई। कुछ ही देर बाद तेज गर्जना और चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों पास के आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में आने से रूबी और लक्ष्मी गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे से वनवासी बस्ती समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान पप्पू यादव ने तत्काल तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना पर तहसीलदार देवेंद्र यादव राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

बताया गया कि दोनों मृतक परिवार बेहद गरीब और भूमिहीन हैं। कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने मृतक आश्रितों को आपदा राहत कोष से शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें