फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला से 3.10 लाख की ठगी, मारपीट व अश्लील हरकत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर महिला से 3 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने तथा पैसा वापस मांगने पर मारपीट और अश्लील हरकत करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। भटौली गांव निवासी बसंती देवी ने एसीपी पिंडरा को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही घनश्याम जायसवाल ने जमीन बेचने के नाम पर 24 जुलाई 2025 को उनसे 50 हजार रुपये नकद और 90 हजार रुपये अपने खाते में जमा कराए।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद उसने जमीन अपने मित्र अभय के नाम सट्टा करने की बात कहते हुए उससे भी 80 हजार रुपये नकद और 90 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों ने न तो जमीन दी और न ही पैसा लौटाया। जब उसने रुपये वापस मांगे तो बीते 13 मार्च को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, अश्लील हरकतें कीं और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें