पीड़ित गुड्डी देवी, मंजू देवी, लुकमीना देवी शीला देवी, अन्नो देवी, कविता देवी, निर्मला देवी, गुड़िया देवी, लाली देवी, तारा देवी, सुशीला, खुशबू प्रतिमा, सुनैना देवी ने थाने पर उक्त महिला के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि महिला के घर दबिश दिया गया, वह मिली नहीं। परिवार के लोग भी घर से फरार है। इसकी जांच कराई जा रही है।
शिवपुर थानाक्षेत्र के शुद्धिपूर निवासी विकाश यादव आरोप लगाया कि प्रकाश कुमार शर्मा पुत्र विजय बहादुर शर्मा निवासी रामनगर जमशेदपुर पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ठगने का आरोप लगाया।
एक्सिस बैंक लोन विभाग में टीएल पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच गिलट बाजार चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को सौप दी है।