फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने में पीछे नही हैं नेताओं की पत्नियां, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष की पत्नी घर पर सिल रहीं मास्क

Fri, 10 Apr 2020 02:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मास्क सिलतीं अंजू श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉक डाउन में सभी अपने-अपने जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सभी राजनीतिक दलों के साथ ही विशेष रूप से भाजपा के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता जरूरमंदों की मदद में लगे हुए हैं। ऐसे ही तारीफ के काबिल काम भाजपा नेताओं के साथ ही साथ उनकी पत्नियां भी देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करके कर रही हैं।

विज्ञापन


भाजपा के काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव की पत्नी अंजू श्रीवास्तव खुद सिलाई मशीन से मास्क तैयार कर रही हैं। इस काम में अंजू की सहेलियां भी जुटी हैं और सभी का लक्ष्य है कि दो दिन के भीतर 20 हजार से अधिक मास्क तैयार हो जाएं।

वकालत की पढ़ाई कर चुकी अंजू श्रीवास्तव ने बताया कि जब उन्होंने टीवी पर देखा कि सभी को मास्क पहनना जरूरी है और मेडिकल की दुकानों पर भी मास्क उपलब्ध नहीं है। तो उन्होंने अपनी सहेलियों से बात की। सभी ने इस काम में सहयोग देने की पहल की तो उन्होंने भी अरसे से आलमारी में बंद सिलाई मशीन को निकाला और लग गई अपने काम पर। घर के कामकाज के बीच देखते ही देखते 24 घंटे में पांच सौ से अधिक मास्क तैयार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें