फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ दाखिल परिवाद में गवाह का बयान दर्ज, 31 को होगी सुनवाई

Wed, 26 Jul 2023 10:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर के खिलाफ  टिप्पणी करने के मामले में वाराणसी की एक अदालत में शनिवार को परिवाद दाखिल की गई है। 
 
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के साथ सोनिया जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के खिलाफ दाखिल परिवाद में बुधवार को गवाह सोनिया जैन का बयान विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत में दर्ज किया गया।  अदालत ने अगले गवाह के बयान के लिए 31 जुलाई की तिथि तय कर दी है।

विज्ञापन


वाराणसी के सिद्धगिरीबाग की रहने वाली सोनिया जैन ने सशपथ बयान में कहा कि 9 जुलाई 2023 को उन्होंने ट्विटर पर देखा था। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के बारे में कूटरचित तथ्यों के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट देखने से लगा कि जानबूझकर आरएसएस और भाजपा की छवि खराब की जा रही है।

दिग्विजय सिंह के षड्यंत्रकारी ट्वीट से समाज का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। भावनाएं आहत हुई हैं। जब पता चला कि अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने मुकदमा दाखिल किया है तो वह स्वयं बयान देने के लिए आई हैं। बयान के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार तिवारी और शशांक शेखर त्रिपाठी एडवोकेट कोर्ट में मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें