फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, घाट के छत पर शुरू हुई विश्वप्रसिद्ध आरती

Wed, 26 Jul 2023 10:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पिछले 24 घंटे से गंगा का जलस्तर लगातार गिर रहा है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर गंगा आरती के स्थान में छठवीं बार बदलाव किया गया है। गंगा का जलस्तर 65.30 मीटर तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले 24 घंटे से गंगा का जलस्तर लगातार गिर रहा है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर गंगा आरती के स्थान में छठवीं बार बदलाव किया गया है। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती अब गंगा सेवा निधि की छत पर शुरू हो गई है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर 65.30 मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह गंगा का जलस्तर 65.44 मीटर दर्ज किया गया और जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गिरावट हो रही थी। दोपहर गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गिरावट शुरू हो गई। रात आठ बजे जलस्तर 65.30 मीटर तक पहुंच गया।

नौका का संचालन अभी बंद

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा आरती अब घाटों की सीढ़ियों के बजाय अब गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर की जा रही है।  गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से कार्यालय की छत पर गंगा आरती करने का निर्णय लिया गया है। नौका का संचालन अभी बंद चल रहा है।

विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि आने वाले 24 से 48 घंटों में गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। हालांकि प्रयागराज, फाफामऊ और मिर्जापुर के जलस्तर में भी गिरावट हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें