फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आधार के बिना लाचार है परिवार, सरकारी योजनाओं से भी वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को आवश्यक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का दावा करती है, लेकिन नगर के रेणुसागर निवासी विधवा व आदिवासी महिला को सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों के यहां बर्तन व साफ-सफाई का कार्य कर जीवन यापन करने वाली सविता आधार के अभाव में अपात्र है।

रेणुसागर निवासी सविता बैगा मूल रूप से म्योरपुर ग्राम पंचायत बरईडांड़ की रहने वाली है। बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कम उम्र में गांव में मजदूरी करने लगी। इसी दौरान गाजीपुर निवासी अदालत यादव के संपर्क में आई। वह गाड़ी चलाता था। गाजीपुर ले जाकर ईंट भट्ठा में काम करवाने लगा। 2018 में उसने शादी कर ली। पिछले वर्ष सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। उसके बाद घर का खर्च चलाने के लिए दूसरों के घरों में झाडू-पोछा का काम करने लगी। पांच साल की छोटी बच्ची है। जनसेवा केंद्र पर विधवा पेंशन और राशन कार्ड बनवाने गई तो उन्होंने आधार कार्ड मांगा। आधार केंद्र पर गई तो बताया गया कि 18 साल के उम्र के बाद आधार बनना बंद हो गया है। इस कारण सरकार के किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बर्तन मांजकर भी इतना पैसा नहीं मिलता कि मां-बेटी का गुजारा हो सके। एक वर्ष से मकान मालिक का किराया बकाया है। बीमार पड़ने पर दवा कराने में परेशानी होती है। अनपढ़ और अकेला होने के कारण कहीं से कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। सरकार द्वारा मिलने सभी योजनाओं को लाभ दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। -सरजू प्रसाद बैसवार, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें