शिक्षक पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का समूह आज वाराणसी जिला मुख्यालय पहुंच गया। वहां से सभी अभ्यर्थी शास्त्री घाट के लिए लाइन लगाकर चले गए। उसके बाद वहां जाकर वह धरना पर बैठ गए।
अभ्यर्थियों ने हाथों में तख्ती लेकर विरोध करते हुए धरना दिया। नियुक्तियों के संदर्भ में ज्ञापन के लिए शास्त्री घाट पर पहुंचे शिक्षक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए नारा लगाया।
अभ्यर्थियों का कहना था कि कितनी मेहनत और खर्च करके हमने ईमानदारी से शिक्षक पात्रता की पढ़ाई पूरी। चयनित होने के बावजूद सरकार हम लोगों को नौकरी नहीं दे रही है। हम शिक्षक बनने के लिए तरस रहे हैं। हमारी योगी सरकार से गुहार है कि वह हमारा दर्द समझें और हमें भी शिक्षक पद पर तैनात करें।