ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों में दिखा सुधार, 21 लोकेशन पर लगे है कैमरे
काशी विश्वनाथ धाम, दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, कैंट, लंका और प्रमुख प्रवेश मार्गों पर रोज बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों की समय रहते पहचान कर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में आरटीसी मददगार साबित हो रहा है। साथ ही एआई समेत स्मार्ट व सेंसर कैमरे शहर के अलग-अलग हिस्सों में 21 लोकेशन पर लगे हैं।
इसे भी पढ़ें; UP: साइबर अपराध के नेटवर्क का खुलासा, गरीबों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
आंकड़ों के अनुसार
प्रयागराज में ट्रैफिक जाम में 44.92 फीसदी, गाजियाबाद में 43.15 फीसदी, वाराणसी में 20.75 फीसदी, लखनऊ में 13.67 फीसदी, कानपुर में 13.19 फीसदी, आगरा में 10.99 फीसदी और नोएडा में 10.10 फीसदी की कमी दर्ज की गई।
अधिकारी बोले
वैज्ञानिक रूट मैपिंग, जाम की निगरानी, रूट मार्शल, क्षेत्रवार अधिकारियों की तैनाती, रोजाना डाटा समीक्षा, अतिक्रमण हटाने और सख्त प्रवर्तन को भी शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य केवल चालान बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों का यात्रा समय कम करना। -अंशुमान सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक