फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बुद्धि-शुद्धि के लिए ग्राम देवता को पूजा

Sun, 22 May 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इदिलपुर में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान ।
विज्ञापन
रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत जमीन के पूरे मुआवजे को लेकर इदिलपुर सत्याग्रह स्थल पर आंदोलित महिला व पुरुष किसानों ने ग्राम देवता का पूजन किया। साथ ही मंगल गीत गाकर आंदोलन को विफल बनाने में जुटे लोगों की बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना की। भूमि अधिग्रहण के नए अध्यादेश के अनुसार मुआवजा मिलने की भी कामना की।
विज्ञापन


किसान नेता विजय शंकर पांडेय ने बताया कि शासन-प्रशासन के साथ ही कुछ स्वार्थी तत्व आंदोलन को कमजोर करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हम एक हैं और जब तक पूरा मुआवजा नही ले लेते यह आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि कोई भी मजबूरी हो किसान हटेंगे नहीं, अड़े रहेंगे।

इसमें ज्ञानचंद, कमलेश नारायण, छविनाथ, राकेश सिंह, ओंकार त्रिपाठी, देवनाथ, अक्षयवर, ओमप्रकाश, शिवकुमारी, सुमित्रा, उर्मिला, संतोष पटेल आदि लोग मौजूद रहे।रिंग रोड के मुआवजे को लेकर किसान जगह-जगह शांतिपूर्ण सभा कर रहे हैं।
विज्ञापन


दिन ही नहीं बल्कि रात में भी किसान सत्याग्रह में समय दे रहे हैं। अहमदपुर और हृदयपुर में दिन रात सत्याग्रह चल रहा है। उन्हें नए अध्यादेश से  मुआवजा चाहिए। सत्याग्रह में शामिल किसानों में पन्ना लाल, प्रभुनाथ, बैजनाथ, कंचन, चंद्रिका, सुभाष, मनोज, पारस, कल्लू, दशरथ, पुन्नवासी, अशोक, नागेंद्र, जयप्रकाश, राजेंद्र आदि लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें