वन विभाग ने सुरक्षा को लेकर भी चौकसी बढ़ा दी है। ठंड में वन्य जीव कम सक्रिय रहते हैं, इसलिए उनके बाड़ों के आसपास अतिरिक्त गश्त लगाई गई है। कुछ दिनों बाद इनके बाड़ों से बाहर निकलने और अंदर जाने के समय में भी बदलाव किया जाएगा। ताकि तापमान के उतार-चढ़ाव का असर न्यूनतम हो। डियर पार्क में इस समय सैकड़ों हिरण हैं। काले हिरण, बारहसिंगा, मगरमच्छ, घड़ियाल, कछुओं की कई प्रजातियां, तोता, मैना, गौरैया, लाल चिड़िया, बगुला, हंस और शुतुरमुर्ग आकर्षण का केंद्र बने हैं।
क्या बोले अधिकारी
ठंड के मौसम में पशु-पक्षियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। बदलते मौसम का असर उनके स्वास्थ्य पर न पड़े, इसके लिए भोजन चार्ट में बदलाव किया गया है। -बी. शिवशंकर, प्रभागीय वन अधिकारी