Varanasi News: बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अगले तीन-चार दिन तक हवा में नमी बने रहने के साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है।
मंगलवार को भी दिन में हवा चलने से अन्य दिनों की तुलना में धूप का असर कम रहा। दो दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। हालांकि सोमवार की देर शाम ही मौसम बदल गया था।
विज्ञापन
मई के दूसरे सप्ताह के बाद से ही मौसम तेजी से बदलना शुरू हुआ है। तीखी धूप होने के साथ ही गर्म हवाएं चलीं। इधर पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी लेकिन सोमवार से पछुआ हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिला। रात भर ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत महसूस की।
इधर मंगलवार को भी मौसम सामान्य रहा। इसका असर तापमान में देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान जो कि 19 मई को 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा वह 21 मई को 39 तक पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 29.5 से कम होकर 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।