फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 20 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवा, 5 अप्रैल को बारिश का यलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अप्रैल की शुरुआत में ही काशी का पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को इस सीजन की सबसे तीखी धूप रही। इससे 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा हल्की लू जैसी महसूस हुई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग ने 5 अप्रैल को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बिजली चमकने और गरजने के साथ पूरे दिन एक या दो बार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल से पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं, जो 8 अप्रैल तक जारी रह सकते हैं। इससे तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें