फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुष्पांजलि और दीपांजलि से करेंगे लमही के लाल को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
लमही के लाल की जयंती पर होने वाले आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दो दिवसीय लमही महोत्सव की शुरुआत 30 जुलाई से होगी। लमही के अलावा शहर भर में भी जगह-जगह कार्यक्रम होंगे। संस्कृति विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। नाटक, नौटंकी के साथ ही संगोष्ठी और पेंटिंग प्रतियोगिता भी होंगी। उनकी जन्मस्थली पर दीप जलाए जाएंगे और कथा सम्राट को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। दो दिवसीय लमही महोत्सव की शुरुआत 30 जुलाई को पेंटिंग प्रतियोगिता से होगी। संत अतुलानंद कोइराजपुर में पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। 31 जुलाई को लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद स्मारक और भवन में पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखा गया है। शहर भर के साहित्यकार और गणमान्य लोग कथा सम्राट को नमन करेंगे। इसके बाद रामलीला मैदान व स्मारक पर सांस्कृतिक आयोजनों की शृंखला शुरू होगी। इसमें नाटक, नौटंकी के साथ ही गायन भी होगा। स्कूली बच्चों के साथ ही सांस्कृतिक संगठनों की मौजूदगी रहेगी। शाम को लमही को दीपों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संस्कृति अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि स्थानीय नागरिक, पार्षद और पर्यटन विभाग के सहयोग से लमही महोत्सव के आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। स्मारक से लेकर रामलीला मैदान तक कथा सम्राट की स्मृति में विविध आयोजन होंगे। 30 जुलाई को पेंटिंग प्रतियोगिता से शुरुआत होकर समापन दीपांजलि से 31 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें