ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले रास्ते में ही श्वेता की मौत हो गई। धीरज को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर तेजी से प्रयागराज की ओर भाग निकला।
इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। हादसे के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गई है।