शिवराज ने कहा कि उसके घर के समीप ही ईंट-भट्ठा है। वहां अवैध तरीके से शराब बनाई जाती है। इसका उसके मां-बाप विरोध करते थे। इसलिए उसे शंका है कि अवैध शराब का धंधा करने वालों ने ही उसके मां-बाप की हत्या की है।
इस संबंध में कपसेठी थाना प्रभारी सतीश कुमार यादव ने कहा कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की गुमशुदगी बड़ागांव थाने में दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई बड़ागांव थाने की पुलिस द्वारा की जाएगी।