बनारस में सोमवार को एक युवक ने अपनी को साथ ले जाने से इंकार कर दिया तो उसने खुद को आग लगा कर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जंसा थाना अंतर्गत परमंदापुर छावनी में सोमवार को नगीना बेगम (23) को उसके पति अबुलैस हाशमी ने मुंबई साथ ले जाने से इंकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया।
इसके बाद नगीना बेगम ने ऐसा मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। परिवार के सदस्य उसे तुरंत मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में जंसा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व अबुलैस और नगीना की शादी हुई थी। अबुलैश मुंबई रहकर प्राइवेट नौकरी करता है और इन दिनों वह घर आया था।