फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट के घर से कूलर सहित हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक फार्मासिस्ट के आवास से सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कूलर सहित हजारों का सामान समेट ले गए। चोरी की जानकारी फार्मासिस्ट को घर पर आने पर हुई। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोर के विरूद्ध तहरीर दिया। रतनपुरा ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ फार्मासिस्ट केके पांडेय सोमवार को आवास पर ताला लगाकर अस्पताल में ड्यूटी करने गए हुए थे। दोपहर में जब वह ड्यूटी से वापस लौटे तो देखा कि आवास के पीछे लगा दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर कूलर और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में फार्मासिस्ट ने थाने पहुंचकर तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें