फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: तीन तलाक देने के बाद पीट कर पत्नी को घर से निकाला

Sat, 17 Aug 2019 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

तीन तलाक देने के बाद पति ने पत्नी को पीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पर गुरुवार को मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पत्नी का आरोप है कि वह दूसरा निकाह करना चाहता है। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद जिले का यह पहला मामला है, जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


ब्रम्हदेवा गांव निवासी अफसाना (23) ने पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र को 14 अगस्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका पति अली उर्फ नन्हे अक्सर उसकी पिटाई करता है। एक अगस्त को उसने  तीन तलाक दे दिया और पीट कर घर से निकाल दिया। अफसाना ने बताया है कि उसका पति दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। 

इसके चलते वह आए दिन उसे प्रताड़ित करता है। कुछ दिन उसने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं। एसपी के निर्देश पर मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने अली उर्फ नन्हे के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी सीओ विजय सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें