फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत का बहाना बनाकर छुट्टी मांगने पर दीवान निलम्बित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बहाना बनाकर छुट्टी लेना पुलिस लाइन में तैनात दीवान को महंगा पड़ गया। एसपी हेमंत कुटियाल ने गलत तथ्य प्रस्तुत कर छुट्टी मांगने वाले दीवान अशोक कुमार सोनकर को निलबिंत कर दिया है। दीवान मुजरिम ड्यूटी छोड़कर मां की मौत का कारण बताते हुए एसपी से पुलिस लाइन में छुट्टी मांगने पहुंचा था। एसपी ने जांच करायी तो पता चला कि चार साल पहले ही मुख्य आरक्षी की मां की मौत हो चुकी है। इस पर एसपी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी पुलिस लाइन में तैनात है। शुक्त्रस्वार को दीवान की मुजरिम ड्यूटी लगी थी। दोपहर एक बजे दीवान ड्यूटी छोड़ पुलिस लाइन पहुंचा। मां की मौत का कारण बताते हुए एसपी से छुट्टी मांगने लगा। एसपी को उसकी बात पर शक हुआ तो उन्होंने जांच कराई। इसमें पता चला कि मुख्य आरक्षी के मा की मौत चार वर्ष पूर्व हो चुकी है। इसको लेकर छुट्टी भी ली थी। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने आरक्षी को तत्काल निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि गलत तथ्य प्रस्तुत कर छुट्टी मांगने पर दीवान को निलंबित किया गया है। दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें