फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रेम विवाह करने वाले दंपती को परिजनों ने नकारा तो मोबाइल टॉवर पर चढ़ी बहू

विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती संवाद
विज्ञापन
पश्चिमपुर अहरक गांव की घटना, पुलिस ने किसी तरह उतारा नीचे, नहीं मान रहे दोनों के परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ागांव। प्रेम विवाह कर परिवार के बीच पहुंची बहू को अपनाने से इन्कार करने पर वह नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। कूदकर जान देने की धमकी पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मान-मन्नौवल और समझाने के बाद किसी तरह उसे टावर से नीचे उतारा। मंगलवार सुबह की घटना थाना क्षेत्र के पश्चिमपुर अहरक गांव की है। शाम तक चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती और अहरक निवासी युवक ने भागकर मंदिर में शादी कर ली। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बहू जब पति के घर पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। घर पर काफी पंचायत चली। बात नहीं बनी तो नाराज बहू गांव में ही मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। धमकी दी कि अगर उसे नहीं अपनाया तो कूदकर जान दे देगी। युवती के परिजन भी पहुंच गए। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने युवक और युवती के परिजनों से बातचीत की, लेकिन दोनों के परिजन तैयार नहीं हुए। किसी तरह पुलिस ने युवती को समझा बुझाकर नीचे उतारा। दोनों पक्ष को लेकर पुलिस थाने पहुंची, देर शाम तक परिजनों में बात नहीं बन सकी है। दोनों मंदिर में शादी कर चुके हैं। दोनों के परिवारों में मतभेद है। फिलहाल युवती को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें