फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल अपडेट न होने पीसीएफ के क्रय केद्रों पर नहीं हुई गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अवकाश के दिन भी गेहूं खरीद के आदेश के बाद भी रविवार को पीसीएफ के कई केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हुई। उधर बीते दो माह में 4400 किसानों से 15800 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। जिसमें 12000 मीट्रिक टन उठान हो पाया है। जबकि 3800 क्रय केंद्र के गोदामों में पड़ा है। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि खरीद के मात्र दो दिन बचे हैं, गाड़ी न आने से गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है। फूलपुर क्रय केंद्र पर किसान गेहूं बेचने क लिए पहुंचे तो उन्हें वापस कर दिया गया। भिटकुरी और छाहीगोपुर के क्रय केंद्रों के प्रभारियों ने बताया कि पोर्टल पर अवकाश होने से खरीद नहीं हुई। जबकि कुछ केंद्रों पर खरीद तो हुई मगर उसे पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया के जिले 31 क्रय केंद्रों पर पंजीकृत पांच हजार में से 4400 किसानों से 15800 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद है। जिसमें रविवार तक 12000 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य नियंत्रक विभाग के पहड़िया में 20 हजार, सेहमलपुर में आठ हजार और मंडुवाडीह में 70 हजार मीट्रिक टन की क्षमता के गोदामों जमा करा दिया गया है। बाकी 3800 मीट्रिक टन जल्द ही जमा करा दिया जाएगा। बारिश से बचाव के लिए केंद्र प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि सभी अनाज केंद्रों के गोदाम में सुरक्षित है।
सहकारिता विभाग के सहायक प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि अवकाश के दिन खरीद का आदेश तो है मगर पोर्टल पर अवकाश ही दिखा रहा है इसलिए जिले के 31 में पीसीएफ के 19 केंद्रों पर खरीद नहीं हो पाई। हालांकि कुछ केंद्रों पर खरीद हुई मगर उसका लेखा जोखा पोर्टल पर में नहीं फीड हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें