कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी घोषित होने पर यहां न सिर्फ पर्यटन बल्कि संस्कृति विकास के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। हम अपनी तैयारी कर रहे हैं और इसकी पूरी रिपोर्ट फरवरी के पहले सप्ताह में शासन को भेजा गया था।
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से निश्चित काशी में पर्यटन का एक नया विस्तार होगा। पर्यटन उद्योग में बूम आएगा। जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने कहा कि कई देशों के पर्यटक आएंगे तो जीआई उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। काशी भ्रमण के साथ ही बनारसी उत्पादों के आर्डर मिलेंगे।
टूरिज्म गिल्ड के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण मेहता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पूरी दुनिया में काशी के पर्यटन उद्योग को नई उड़ान मिलेगी।