फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, बढ़ी ठंड, कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस में आधी से ज्यादा जनवरी ठंड के बगैर ही गुजर गई, मगर फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ के नए झाेंके ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आगामी 10-15 फरवरी तक ठंडक बरकरार रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 4 फरवरी को यलो अलर्ट है। पछुआ हवा 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही।
विज्ञापन

सोमवार को दृश्यता 600 मीटर रहा। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान पर मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंडक बढ़ी है। अगले चार फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के चलने का अनुमान है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार जनवरी के 20 से ज्यादा दिनों तक अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द रहा। वहीं जनवरी का औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहता है। जनवरी में अधिकतम तापमान गिरने से ही ठंडक बढ़ती है लेकिन मौसम के बढ़ते तापमान के आंकड़े हैरान करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें