फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का दुस्साहस: गाजीपुर में काली मंदिर को बनाया निशाना, सोने के आभूषण व दानपेटी ले गए चोर

Mon, 02 Feb 2026 05:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में निंदोपुर ग्राम पंचायत स्थित काली मंदिर में सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो आभूषण और दानपेटी गायब थी। घटना की जानकारी होते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
 
विज्ञापन
मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में रामपुर माझां थाना क्षेत्र के निंदोपुर ग्राम पंचायत स्थित काली माता के मंदिर में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मां काली की सोने की नथिया, हार समेत दानपेटी तोड़कर नकदी उठा ले गए। सोमवार की सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो आभूषण और दानपेटी गायब देख घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चोरी की सूचना 112 नंबर पर दी गई तथा रामपुर माझां थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रामपुर माझां थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने धार्मिक स्थल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें