फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में ठंड की दस्तक: पछुआ हवा से कांपा बनारस, 11.8 डिग्री पर पहुंचा पारा; 48 घंटे में और बढ़ेगी ठिठुरन

Thu, 26 Nov 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में उत्तरी-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान गिरकर 11.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले 48 घंटे में पारा और गिरने तथा कोहरे की स्थिति बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
वाराणसी में बढ़ने लगी ठंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ते ही ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 11.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। मौसम के बदले मिजाज के बीच आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने अगले 48 घंटे में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में करीब 16 डिग्री का अंतर रहा। इस दौरान उत्तरी-पश्चिमी हवा करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय मौसम में सर्दी का असर ज्यादा महसूस हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

अगले 48 घंटे में और गिरेगा पारा

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रवाह से प्रदेश में तापमान में गिरावट हो रही है। इसके साथ ही कोहरे की स्थिति भी बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। ऐसे में शुष्क और ठंडी हवाओं का प्रवाह बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इससे रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। साथ ही कोहरे की स्थिति बनने से सुबह के समय दृश्यता भी प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम के इस बदलाव के साथ ही लोगों को सुबह और देर रात घर से निकलते समय गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ सकता है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को गिरते तापमान के बीच सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें