सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी के कार्यालय में नगर निगम के कार्यकारिणी में उपसभापति के चुनाव में बोल
पश्चिम बंगाल के नगर विकास मंत्री उमेश राय ने वाराणसी नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्वच्छता मॉडल का बारीकी से अध्ययन किया। सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि कियस तरह सीसीटीवी कैमरों के जरिये पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।
इस दौरान उन्होंने मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से मुलाकात कर यह समझने का प्रयास किया कि बनारस ने इतने कम समय में स्वच्छता के क्षेत्र में इतनी बड़ी सफलता कैसे हासिल की। मंत्री ने कूड़ा सेग्रीगेशन (गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करने) की प्रक्रिया, वेस्ट टू चारकोल, वेस्ट टू एनर्जी तथा वेस्ट टू कंपोस्ट (खाद) प्लांट के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बनारस नगर निगम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि आज काशी में चारों ओर स्वच्छता स्पष्ट दिखाई देती है। मेयर ने उन्हें नगर निगम के चैटबॉट सिस्टम के बारे में बताया। मेयर ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल गंगा किनारे के 25 वार्डों में कूड़ा उठान सहित 14 प्रकार की नागरिक समस्याओं का निस्तारण महज चार घंटों के भीतर किया जा रहा है।