फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गए थे पानी मांगने, हुए गिरफ्तार

Wed, 27 May 2015 02:39 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पानी के न आने की शिकायत पर पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पर धरना देने पहुंचे लोगों की मंगलवार की दोपहर पुलिस ने झड़प हो गई।
विज्ञापन

 लोगों के धरने पर बैठने के कुछ देर बाद ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना था कि धरने की अनुमति नहीं ली गई है। जद्दोजहद के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
किरहिया के लोगों का अरोप है कि उनके क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित है। पानी दिन में कब आता कब चला जाता है कुछ पता नहीं चलता। लोगों पीने के पानी के  लिए मोहताज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने संबंधित विभाग में शिकायत की लेकिन निदान नहीं हुआ। नाराज लोग मंगलवार की दोपहर एक बजे रवींद्रपुरी स्थित पीएम के जन संपर्क कार्यालय पहुंच गए। धरने के दौरान ही वहां पुलिस पहुंच गई। अनुमति न होने की वजह से पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें