फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा साड़ी बनाकर बुनकरों ने दी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की ओर से चांदपुर स्थित एमएसएमई कार्यालय में उद्यमी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एमएसएमई भानु प्रताप सिंह पहुंचे। राज्यमंत्री ने लघु उद्योग भारती के सदस्य सर्वेश श्रीवास्तव की बनाई तिरंगा साड़ी का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में काशी के हथकरघा बुनकरों की ओर से तिरंगा साड़ी तैयार कर स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। इससे देश का मान और तिरंगे की शान बढ़ी है। बुनकरों का कार्य फिर से पटरी पर लौट रहा है। सरकार उनका पूरा सहयोग कर रही है। एमएसएमई के जरिए देश में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मंत्री से टूल रूम स्थापना की मांग की, जिसे मंत्री ने जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। बाइक रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने व उद्यमियों, कारीगरों के घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया। संस्था के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मंत्री को शॉल व रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। हिमांशु शेखर, एलबीएस यादव, आरके चौधरी, वीके राना, आरके बरनवाल, सर्वेश श्रीवास्तव, भारत भूषण गुप्ता, ज्योति शंकर मिश्रा, मनीष चौबे व प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें