शहर में पारा फिर से ऊपर चढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा भी शांत रही। वहीं दिन में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग ने 27, 28 और 29 मार्च को तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी हो सकती है। दिन के वक्त ये लू के थपेड़ों जैसा असर कर सकती है। वहीं अगले 48 घंटे में तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी की उम्मीद है। उसके बाद तापमान में कमी आ सकती है।