फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बनारस में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगह गिरे पेड़ और उड़े टिनशेड

Mon, 23 May 2022 05:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। धूल भरी आंधी चलने से शहर में दिन में अंधेरा छा गया। लोग जहां थे वहीं ठहर गए। हवाओं के चलते बिजली सेवाएं बाधित हो गई। 
विज्ञापन
वाराणसी में धूल भरी आंधी से बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन चार दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने से गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार को राहत मिली। वाराणसी में सुबह से बादलों की आवाजाही और नम पुरवा हवाओं के चलने के बाद दोपहर चार बजे के धूल भरी आंधी से मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी के चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 

विज्ञापन


करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा की वजह से शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई जगह छतों पर रखे टिनशेड उड़ गए तो कहीं बीच सड़क पेड़ भी गिर गया। यातायात भी बाधित हुआ। इधर, आंधी शुरू होते ही एहतियातन बिजली विभाग ने भी बिजली काट दी।

सोमवार को सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में धूप भी हुई लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से धूप का असर कम रहा। शाम चार बजे अचानक धूल भरी आंधी आई। करीब आधे घंटे तक तेज हवा के चलने से लेागों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन नुकसान भी हुआ।  सड़क पर चलने वाले लोग जहां थे, वही रूक गए। आंधी की वजह से दृश्यता कम होने की वजह से सड़कों पर लोगों को वाहनों के लाइट जलाने पड़े। उधर आम की फसल का खासा नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में धूल भरी आंधी से बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दक्षिणी भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने रहने की वजह से ही मौसम बिगड़ा है। फिलहाल 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सोमवार को हवा चली। दो दिन तक धूल भरी आंधी और बारिश की भी संभावना बनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें