फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, आग उगल रहा सूरज, अभी राहत नहीं

Thu, 13 Apr 2023 10:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गर्मी ने अपना एहसास कराना शुरू कर दिया है। सूरज की तल्खी और धूप की तपिश लोगों को परेशान करने लगी है। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ परिसर में तेज धूप से परेशान छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी सहित आसपास के जिलों में गुरुवार को भीषण गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। इस सीजन के सबसे गर्म दिन पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं तेज गर्मी से दिन में आसमान से आग बरसती से प्रतीत हुई। मौसम विज्ञानियों की मानें इस साल गर्मी अपने चरम पर होगी।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह की तुलना में गुरुवार को गर्मी अधिक रही। अलसुबह हवा में नमी की वजह से थोड़ी राहत तो है लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश भी तेज हो रही है। दोपहर धूप इतनी तेज थी कि लोगों का बिना सिर व मुंह ढंके राह चलना मुश्किल हो रहा था। दिन में गर्म हवाएं लू का एहसास करा रही थीं।

औसत से अधिक न्यूनतम तापमान

दिन में सूरज की तल्खी का ही असर रहा कि शाम को भी मौसम गर्म रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.5 से बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
ये भी पढ़ें: ज्योतिषियों की शरण में नेताजी! नामांकन से पहले की जा रही है किस्मत के सितारों की गणना

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार फिलहाल तीन-चार दिन ऐसा ही मौसम रहने वाला है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें