19 दिनों तक शांत रहने के बाद गंगा का जलस्तर फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह तक जलस्तर पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे बढ़ रहा था। रही। जलस्तर बढ़ने से घाटों का आपसी संपर्क फिर टूट गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर में अभी और बढ़ोतरी के संकेत हैं। पहाड़ और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण गंगा और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। वाराणसी में पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर तीन फीट से ऊपर बढ़ गया है।