फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बनारस में राहत की बारिश, नम हवाओं से मौसम खुशनुमा, जानिए अगले तीन-चार दिनों का हाल

Sun, 30 Jul 2023 09:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में रविवार अलसुबह करीब चार बजे हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। इससे उमसभरी गर्मी से राहत मिली। विगत कई दिनों से जिले में बारिश नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से किसानों में खुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम बदलने से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। शनिवार दोपहर और रविवार अलसुबह करीब चार बजे हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। उमस गायब हो गई है। वहीं बारिश के कारण कई जगह जलभराव और सड़कों पर फिसलन की स्थिति हो गई है। सुबह 8 बजे तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा।

विज्ञापन


रविवार अलसुबह शहर के कई हिस्सों में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे उमसभरी गर्मी से राहत मिली। इधर, बरखा रानी की खुश मिजाजी से किसानों में खुशी का माहौल है। विगत कई दिनों से जिले में बारिश नहीं हो रही थी। जिसकी वजह से किसानों की चिंता भी बढ़ चुकी थी। खेतों में पटवन को लेकर किसान परेशान दिखाई दे रहे थे।
ये भी पढ़ें: महिला ने जिसे पति मान लगाया था गले, घर पहुंचने पर वो निकला कोई और, ऐसे सामने आया सच

तीन-चार दिनों तक हल्की से तेज बारिश के आसार

किसानों को उम्मीद है कि अगले कुछ दिन बदरा ऐसे ही बरसेंगे। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन जुलाई में तेज धूप के कारण वापस गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की द्रोणिका जो दक्षिण की ओर चली गई थी, वह अपने नियत जगह पर आ गई है। इस कारण तीन-चार दिनों तक हल्की से तेज बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन

जिले में बिजली गिरने की आशंका 

जिला प्रशासन ने भी 29 जुलाई से एक अगस्त तक जिले में की बिजली गिरने की आशंका जताई है। साथ ही लोगों को इससे अलर्ट रहने को कहा है। अपर जिला वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विभाग ने बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। लोगों को इससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया है। सूचना देने के लिए 0542-2508705 और 9140037137 नंबर जारी किया गया है।

अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बरकरार

उमस भरी गर्मी के बीच शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती जारी है। लो वोल्टेज की समस्या भी गहराई है। बेदौली में एसी, फ्रिज व पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं। पानी का पंप पर्याप्त क्षमता से नहीं चल पा रहा। बिजली निगम शहरी क्षेत्र में भले ही 24 घंटे आपूर्ति का दावा कर रहा है, लेकिन लोकल फाल्ट, तकनीकी दिक्कत व ओवरलोड का हवाला देकर अलग-अलग चरणों में करीब तीन घंटे की कटौती की जा रही है। मड़ौली क्षेत्र में कटौती कुछ ज्यादा है। बिजली निगम ग्रामीण क्षेत्र में भी 18 घंटे आपूर्ति का दावा करता है, जो ठीक नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक रोजाना आठ से दस घंटे की कटौती की जा रही है। इससे सिंचाई में दिक्कत आ रही है। शनिवार की सुबह से देर रात तक पांडेयपुर, शिवपुर, पहड़िया, रामनगर, लहरतारा, मंडुवाडीह, भिटारी, सरस्वती नगर कॉलोनी, लोहता के विशुनपुर, कोटवा, सुंदरपुर स्थित आरकेपुरम, चेतगंज, पानदरीबा, अनौला क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। कटौती भी खूब हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें