फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: तेज हवाओं और बारिश से बनारस में बदला मौसम, तापमान में गिरावट से लोगों को मिली राहत

Sat, 18 Mar 2023 07:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम में आए बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि वाराणसी समेत आसपास के जिलों में दो दिनों तक ऐसे ही रूक-रूककर बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार शाम मौसम बदल गया। कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी से लोगों को उमस से राहत मिली। तेज हवाओं के चलने के कारण सिहरन जैसा अहसास हुआ। तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि वाराणसी समेत आसपास के जिलों में दो दिनों तक ऐसे ही रूक-रूककर बारिश हो सकती है। सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही समेत कई अन्य जिलों में जमकर बारिश की खबर है। 

विज्ञापन


मार्च महीने के दूसरे सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप को साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वजह से गर्मी भी लगने लगी। वाराणसी में शुक्रवार दोपहर बाद से बादल छाने लगा था। शाम से अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला।

पछुआ हवा चलने के बाद बूंदाबांदी भी हुई। घाटों पर मौजूद लोग बारिश से बचने की जगह की तलाश करने लगे। सड़कों पर वाहनों का आवागमन पर ब्रेक लगा। अचानक मौसम बदलने की वजह से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ओलावृष्टि-तेज बारिश बनी काल: क्षत-विक्षत पांच शवों को देख लोगों की रूह कांपी, पढ़ें- हादसे की दर्दनाक कहानी

विज्ञापन

दो दिन इसी तरह का रहेगा मौसम

बिजली कर्मियों के हड़ताल के कारण बिजली संकट गहराया हुआ है। ऐसे में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत महसूस हुई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार दो दिन इसी तरह का मौसम बने रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें