फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में तीखी धूप और लू से जनजीवन बेहाल, बिजली कटौती से आफत, गंगा के जलस्तर में भी गिरावट

Sat, 17 Jun 2023 10:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भीषण गर्मी, झुलसाने वाली लू और तपती धूप से जनजीवन बेहाल है। दिन निकलते ही लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। आम जनमानस बेकाबू मौसम के साथ ही बिजली विभाग की भी मार सह रहे हैं। 
 
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भीषण गर्मी की मार से हर कोई हलकान है। तीखी धूप और लू ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। आसमान से आग उगलते धूप का प्रकोप इतना विकराल हो गया है कि दोपहर में शहर के चौराहों से घाटों तक सन्नाटा छाया रहता है। गंगा के जलस्तर में भी रोजाना करीब तीन सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


आम जनमानस बेकाबू मौसम के साथ ही बिजली विभाग की भी मार सह रहे हैं। वाराणसी के कई इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है।  शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री और रात का पारा तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि 20 जून को प्री मानसून दस्तक दे सकता है। बिपरजॉय तूफान की वजह से मानसून आने में देरी हुई। तूफान का असर 19 जून तक बनारस में देखने को मिलेगा। इस कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी। 20 जून से बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रचंड गर्मी के चलते मंदिर में भगवानों के लिए लगाए गए एसी-कूलर, पहनाए गए सूती वस्त्र

गर्मी से राहत के लिए महालक्ष्मी से लगाई गुहार

गर्मी से राहत दिलाने के लिए भक्तों ने मां महालक्ष्मी से गुहार लगाई। शुक्रवार को लक्सा में लक्ष्मीकुंड स्थित माता के विग्रहों का भव्य शृंगार कर भक्तों ने माता से जल्द से जल्द गर्मी दूर करने की प्रार्थना की। उप महंत अविनाश पांडेय ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने और प्राकृतिक आपदा से रक्षा के लिए विशेष श्रृंगार, पूजन के बाद माता की आरती उतारी।
विज्ञापन

माता का विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से भव्य शृंगार किया गया, नूतन वस्त्र पहनाया गया और उसके बाद स्वर्ण आभूषण से शृंगार किया गया। भक्तों को प्रसाद भी दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें