फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में आज तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत, दोपहर बाद छा सकते हैं बादल

Fri, 05 Aug 2022 09:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बुधवार रात हुई झमाझम बरसात के बाद से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई लेकिन तल्खी नहीं के बराबर है। वातावरण में नमी का रुख बना हुआ है। 
विज्ञापन
वाराणसी में घटने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बुधवार रात हुई झमाझम बरसात के बाद से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई लेकिन तल्खी नहीं के बराबर है। वातावरण में नमी का रुख बना हुआ है। सुबह नौ बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। आसमान पर बादल छाए हुए नजर आ सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस सप्ताह अच्छी बारिश के आसार हैं। जुलाई में तो औसत 294 मिलीमीटर बारिश की तुलना में महज 130 मिलीमीटर ही बारिश हुई। अब बीते बुधवार को जिस तरह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है, उससे किसानों की उम्मीद भी बढ़ गई है। 

गंगा में घटाव का सिलसिला जारी
गंगा में घटाव का सिलसिला लगातार बना हुआ है। दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा लगातार अब नीचे उतरने लगी हैं। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही पीछे-पीछे मिट्टी, गंदगी और गाद भी घाटों पर नजर आने लगी हैं। वहीं दूसरी तरफ वरुणा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे से बढ़ाव जारी है और पानी अब ऊपरी प्लेटफार्म पर पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार रात 8बजे गंगा का का जलस्तर 64.74 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 34 सेंटीमीटर का घटाव हुआ है। आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सुबह से दोपहर तक घटाव की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा रही तो दोपहर के बाद घटाव की रफ्तार तेज हो गई। इसके बाद दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से घटाव बना हुआ है। मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर 69.83 मीटर, गाजीपुर में 58.78 मीटर और बलिया में 55.85 मीटर रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें