फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बनारस में आज भी झमाझम बारिश के आसार, सुबह में बादल, मौसम हुआ सुहाना

Sun, 06 Aug 2023 09:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में शनिवार को 10 मिलीमीटर बारिश से जहां लोगों व किसानों को राहत मिली। आज भी आज भी झमाझम बारिश के आसार हैं। सुबह से उमड़ते-घुमड़ते बादल रंग दिखा रहे हैं। सूरज के साथ लुकाछिपी का खेल जारी है।
विज्ञापन
वाराणसी में शनिवार देर शाम झमाझम बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश की बूंदों के साथ बही ठंडी बयार से मौसम सुहाना हो गया है। शनिवार के बाद आज भी आज भी झमाझम बारिश के आसार हैं। सुबह से उमड़ते-घुमड़ते बादल रंग दिखा रहे हैं। सूरज के साथ लुकाछिपी का खेल जारी है। तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस से कम है।  वाराणसी में शनिवार को 10 मिलीमीटर बारिश से जहां लोगों व किसानों को राहत मिली।

विज्ञापन


अगस्त महीने के शुरुआत से ही रुकरुक कर बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। शनिवार की बारिश से भी खेत लबालब हो गए हैं। इससे धान की फसल को फायदा होगा। वहीं बारिश से तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इधर, तीन दिन से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार मानसून की सक्रियता अब बढ़ गई है। इस कारण शनिवार को अच्छी बारिश हुई। अगले दो-तीन दिन तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दो सितंबर तक दाखिल करें ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट, जिला अदालत का एएसआई को आदेश

गंगा में उफान: डूबा नमो घाट का फर्श, शवदाह में बढ़ी परेशानियां

गंगा में उफान - फोटो : अमर उजाला
जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा में नौका संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। लगातार पांचवें दिन गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव का सिलसिला जारी होने से तटवर्ती इलाकों में रहने वालों की धुकधुकी बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 66.34 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। नमो घाट का फर्श पूरी तरह से डूब गया।  मणिकर्णिका घाट के रैंप पर पानी चढ़ने के कारण शवदाह के लिए आने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। लोग एक घाट से दूसरे घाट पर जाने के लिए गलियों का उपयोग कर रहे हैं। बाढ़ का स्वरूप देख घाट किनारे रहने वालों की धुकधुकी बढ़ गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें