फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में बादलों के फेर में नरम पड़े सूरज के तेवर, आज भी हो सकती है बारिश

Mon, 26 Jun 2023 10:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मानसून की दस्तक के बाद से मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। शनिवार और रविवार को बारिश के बाद सोमवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी है। नम हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मानसून की दस्तक के बाद से मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। सोमवार सुबह से ही बादलों के फेर में सूरज के तेवर नरम हैं। हालांकि तापमान में गिरावट के बाद भी गर्मी और उमस महसूस हो रही है। शनिवार और रविवार को बारिश के बाद सोमवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी है। नम हवाएं चल रही हैं। आज दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


वाराणसी में मौसम के बदले मिजाज से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं सोमवार सुबह 9 बजे तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि  मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है। इस वजह से इस सप्ताह भी रूकरूक कर अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कोई बड़ा एलान या विरोधियों पर वार, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आज भरेंगे हुंकार

बारिश के बाद बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था

दो दिनों की बारिश के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था फिर से बेपटरी हो गई। आंधी, पानी की वजह से रात में शहरी, ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर बिजली कटौती हुई। रविवार को भी बिजली की आवाजाही जारी रही। इसके साथ ही कुछ जगहों पर तार टूटकर गिर गए। शनिवार को हुई बारिश की वजह से शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुछ उपकेंद्रों के परिसर में भी पानी जमा हो गया। इस वजह से एहतियातन बिजली काट दी गई। बारिश बंद होने के बाद भी बिजली आई, लेकिन ट्रिपिंग और लोकल फाॅल्ट से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में ककरमत्ता, आदित्यनगर करौैंदी, करमाजीतपुर, भिटारी, चेतगंज, लहरतारा में बिजली की आवाजाही जारी रही। आदित्यनगर में शनिवार रात 10 बजे कटी बिजली आधी रात बाद आई। भिटारी क्षेत्र में कभी 10 मिनट तो कभी 15 मिनट बिजली गुल रही। श्रीनगर काॅलोनी गुरुबाग में भी रविवार दोपहर में बिजली कटी रही। भगवानपुर में तो ट्रांसफार्मर लगे पोल में करंट आने से मवेशी मर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें