फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी से लौटने लगा मानसून, इस बार कम हुई बारिश, अगले हफ्ते से गुलाबी ठंड के आसार

Sun, 08 Oct 2023 10:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चार महीने तक असर दिखाने के बाद अब वाराणसी से मानसून लौटने लगा है। रविवार सुबह की शुरुआत धूप निकलने के साथ हुई। हालांकि नम हवाओं के कारण मौसम सुहाना रहा। बारिश के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार महीने तक असर दिखाने के बाद अब वाराणसी से मानसून लौटने लगा है। रविवार सुबह की शुरुआत धूप निकलने के साथ हुई। हालांकि नम हवाओं के कारण मौसम सुहाना रहा। बारिश के आसार नहीं हैं। शनिवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। इधर, गंगा के जलस्तर में गिरावट जारी है। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 अक्तूबर के बाद से गुलाबी ठंड के आसार हैं। मानसून सीजन 20 जून से पांच अक्तूबर तक माना जाता है। इन चार महीनों में 910 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। इस साल मानक के सापेक्ष 720 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पांच अक्तूबर तक का समय मानसून सीजन का रहा। फिलहाल बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। अब मौसम साफ रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें