महाशिवरात्रि से पहले ही गर्मी का सितम शुरू हो गया है। लोग अभी से धूप में जाने से बच रहे हैं। घरों और कार्यालयों में पंखे चलने लगे हैं। कभी-कभार एसी की भी जरूरत महसूस हो रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Varanasi Weather Today : बनारस शुक्रवार को भी यूपी का सबसे गर्म शहर बन गया। शहर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। पिछले दो साल में फरवरी में इतना तापमान रिकॉर्ड नहीं किया गया।
विज्ञापन
फरवरी 2023 में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, इसी सीजन में पांच दिन पहले तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक गया था। शुक्रवार को शहर का अधिकतम पारा सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा 16.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
हवा में नमी 57 फीसदी रही। हवा 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवस्तव ने बताया कि मौसम सूखा हो गया है। तीन दिन बाद उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ने से तापमान में गिरावट हो सकती है।