फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में घने कोहरे ने दी दस्तक : सड़क पर रेंगते दिखे वाहन, जगह-जगह जले अलाव; अब और बढ़ेगी ठंड

Thu, 19 Dec 2024 04:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार की देर रात शहर से लेकर गांव कोहरे के आगोश में समा गए थे। सड़कों के किनारे आमजन के साथ पुलिस वाले भी अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
वाराणसी में बुधवार की देर रात कोहरे ने दी दस्तक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में पिछले तीन-चार दिन से तेजी से उलटफेर देखने को मिल रहा है। हवा में नमी बढ़ने की वजह से दिन में धूप असरदार नहीं हो रही है और रात में ठंड भी बढ़ गई है। बुधवार को मौसम एक बार फिर बदल गया। शहर से लेकर गांव तक सुबह कोहरे की दस्तक देखने के मिली तो रात में तो 10 बजे ही कोहरा शुरू हो गया।

विज्ञापन


दिसंबर महीने के शुरूआत से ही मौसम में बदलाव हुआ है। पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 28 और न्यूतनम तापमान के 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद दूसरे सप्ताह में इसमें गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान जहां 23 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। अब एक बार फिर मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। 

विज्ञापन


बुधवार को शहर में लोहता, चांदपुर, सारनाथ, पांडेयपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में रोहनिया, चोलापुर, चिरईगांव, आराजीलाइन सहित अन्य जगहों पर कोहरा छाया रहा। रात में भी कोहरा देखने को मिला। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड कियागया। 
विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं। हवा में नमी बने रहने केसाथ ही अगले सप्ताह से कोहरा और छाने के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें