फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकवान के असर से बदला मौसम: बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन, सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे पारा; धूप के लिए तरसे लोग

Sun, 22 Nov 2026 05:37 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

चक्रवाती तूफान अकवान के असर से शनिवार को वाराणसी में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। धूप नहीं निकलने से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार को भी तूफान का असर रहेगा, इसके बाद मौसम साफ होने के आसार हैं।
विज्ञापन
धुंध के बीच ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। चक्रवाती तूफान अकवान के असर से शनिवार को आसमान में बादलों का डेरा रहा और पूरे दिन धूप नहीं निकली। सुबह से शाम तक रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। मौसम के इस बदले मिजाज से लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है।

विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव के बाद पूर्वांचल के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वाराणसी सहित आसपास के जिलों में इसका असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही तूफान के प्रभाव से तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार सुबह से ही वातावरण में नमी बढ़ी रही। आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली। शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही।

Trending Videos
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को यह घटकर 26.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप नहीं निकलने और नमी बढ़ने से तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद ठंड का असर ज्यादा महसूस हुआ।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार चक्रवाती तूफान अकवान का प्रभाव रविवार को भी वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। बादलों की आवाजाही के साथ मौसम में बदलाव बना रहेगा। इसके बाद आसमान साफ होने और मौसम सामान्य होने के आसार हैं। फिलहाल लोगों को रविवार तक बदले मौसम और संभावित बूंदाबांदी के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें