फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया अगले तीन-चार दिन कैसा रहेगा मौसम

Sun, 19 Jan 2020 10:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी में अभी और पड़ेगी ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश तो नहीं हुई, मगर शनिवार को दिन भर बादलों की लुकाछिपी जारी रही। नम ठंडी हवाओं की वजह से शुक्रवार की तुलना में गलन अधिक रही। अधिकतम तापमान में तो कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
रविवार से कोल्ड फ्रंट की दस्तक से कोहरा बढ़ने की संभावना है। शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं चलती रहीं। शाम को ठंड और बढ़ गई।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि रविवार से कोल्ड फ्रंट की दस्तक से मौसम एक बार फिर बदलेगा। तीन-चार दिन घना कोहरा छाए रहने के साथ ही तापमान में भी कमी आएगी।

4 of 5
शीतलहर में नवजात और बच्चों का रखें खास ख्याल
विकासखंड के रामेश्वर में शनिवार को टीकाकरण शिविर कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में घर-घर जाकर महिलाओं को सर्दी में बच्चों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। एएनएम ने महिलाओं को बताया कि कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों में भी तेजी से सर्दी, खांसी व बुखार का असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। ठंड में बच्चों को स्वच्छ व उबला हुआ गुनगुना पानी दें, हाथ पैर खुला न छोड़ें। बच्चों को गर्म कपड़े पहना कर रखें। उल्टी, दस्त व बुखार होने पर बिना समय गवाएं अपने नजदीकी अस्पताल में चिकित्सक या विशेषज्ञ को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें