फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: वाराणसी के तापमान में गिरावट, उत्तरी पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठंड,15 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Fri, 28 Oct 2022 10:01 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गुरुवार की सुबह और शाम नम हवाएं चलती रही, इस वजह से ठंड महसूस हो रही थी। जिसका असर शुक्रवार को भी बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन
वाराणसी के मौसम में बदलाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन में तेज धूप होने से भले ही हल्की गर्मी महसूस हो रही है लेकिन सुबह और शाम अब ठंड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नम पछुआ हवाएं भी चल रही हैं। न्यूनतम तापमान में भी दिन प्रतिदिन कमी आती जा रही है। 

विज्ञापन

पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह मौसम बदलता नजर आ रहा है।  पहाड़ों पर पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी भी हो रही है, उसी का असर है कि मैदानी इलाकों में ठंड भी धीरे धीरे बढ़ रही है। गुरुवार की सुबह और शाम नम हवाएं चलती रही, इस वजह से ठंड महसूस हो रही थी। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव की संभावना है। अक्तूबर महीने का औसत न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस होता है लेकिन इसमें तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें