फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, धूल भरी आंधी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

Sun, 16 Apr 2023 07:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के तापमान में शिनवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वजह से उमस भी और दिनों की अपेक्षा ज्यादा महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार एक दो दिन के भीतर धूल भरी आंधी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दिन में तेज धूप रही। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के साथ ही हवा की रफ्तार भी थम गई। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वजह से उमस भी और दिनों की अपेक्षा ज्यादा महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार एक दो दिन के भीतर धूल भरी आंधी के भी आसार हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Heat Wave: भीषण गर्मी के चलते परिषदीय विद्यालयों का समय बदला, आजमगढ़ के डीएम ने दिए ये निर्देश

शनिवार भोर में नम पछुआ हवाएं तो चलीं, लेकिन दोपहर में धूप इतनी तेज रही कि महमूरगंज, सुंदरपुर, लंका, पहड़िया सहित कई जगहों पर सन्नाटा दिखा। दोपहर बाद जिस तरह से बादलों की आवाजाही शुरू हुई तो लगा कि आंधी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अरब सागर में हवाओं की वजह से मैदानी भागों में गर्म हवाएं चल रही हैं। दो दिन के भीतर धूल भरी आंधी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें